-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कोर्ट स्टे के बावजूद सामने आए कब्जे और मारपीट के आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 24 अप्रैल 2026 गुरुवार रात से सुबह लगभग 6 बजे तक सहारनपुर के फतेहपुर भादो क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 24 अप्रैल 2026 गुरुवार रात से सुबह लगभग 6 बजे तक सहारनपुर के फतेहपुर भादो क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मनोवर पुत्र इल्यास की दुकानों पर कुछ लोगों द्वारा जबरन शटर लगा दिए गए। जब मनोवर ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया, तो आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गंदी-गंदी गालियां दीं और मारपीट पर उतारू हो गए। पुराना विवाद बताया जा रहा है कि यह जमीन मनोवर के नाना द्वारा वर्ष 1985 में खरीदी गई थी, जिसके दस्तावेज (बैनामा) भी मौजूद हैं। साथ ही नाना द्वारा वसीयत भी मनोवर के नाम की गई थी। हालांकि, बाद में उसी प्लॉट को दूसरे पक्ष द्वारा किसी और को बेच दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। कोर्ट और प्रशासन के आदेश मनोवर ने सिविल कोर्ट सहारनपुर से स्टे ऑर्डर लिया हुआ है। 23 अप्रैल 2026 को SDM बेहट द्वारा शांति बनाए रखने का आदेश भी जारी किया गया। इसके बावजूद आरोप है कि न तो आदेश का पालन कराया गया और न ही पीड़ित को राहत मिली। पुलिस पर भी सवाल पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सभी आदेश दिखाए गए, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा पुलिस द्वारा विपक्ष का साथ देने और पीड़ित को ही जेल भेजने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। 112 पर कॉल भी बेअसर घटना के दौरान कई बार 112 पर कॉल की गई, लेकिन पुलिस मौके पर आकर बिना ठोस कार्रवाई किए वापस लौट गई। धमकियों का आरोप पीड़ित ने यह भी बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। आरोपित लोग इस्लाम अलवी समाजवादी पार्टी नेता, शेरखान किसान यूनियन नेता, ताहसीन नसीम, अदूर्रेहमान खुर्शीद इस्रार। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
मध्य प्रदेश: पोरसा के शासकीय अस्पताल में 21 साल बाद भी नहीं पहुंचे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मरीज बेहाल
मध्य प्रदेश: पोरसा में जनगणना की तैयारियां तेज: डिजिटल प्रक्रिया के लिए तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू
Raghav Chaddha Breaking: AAP में बड़ी टूट राघव चड्ढा का BJP में जाने का दावा, सियासत हुई गरम
उत्तर प्रदेश: इंटर में साक्षी चौधरी बनी टॉपर, केशव मौर्य ने 444 अंक लाकर किया कमाल
राजस्थान: अजमेर पुलिस का एक्शन मोड, फरार वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 आरोपी दबोचे
