-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भैंसाय में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, निकली भव्य यात्रा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला हमीरपुर के विकासखंड सरीला अंतर्गत ग्राम भैंसाय में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह, सामाजिक एकता और संविधानवादी विचारधारा के साथ मनाई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला हमीरपुर के विकासखंड सरीला अंतर्गत ग्राम भैंसाय में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह, सामाजिक एकता और संविधानवादी विचारधारा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में गांव के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने इसे एक सामाजिक समरसता के उत्सव में बदल दिया। गौरतलब है कि इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर यह आयोजन संपन्न हुआ। प्रशासनिक सहमति एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे गांव ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंबेडकरवादी विचारक श्री ओमप्रकाश शिक्षक एवं जिला पंचायत प्रत्याशी श्री कामता राजपूत ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को कुरीतियों एवं रूढ़िवादिता से मुक्त होकर समानता, शिक्षा और संविधान के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजसेवी अंबेडकर योगेंद्र द्विवेदी ने किया, जिनकी इस प्रतिमा स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी उपस्थिति में युवाओं, बुजुर्गों, माताओं, बहनों और बच्चों का विशाल जनसमूह कार्यक्रम में शामिल हुआ। अंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरे गांव में भव्य संविधानवादी यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, डीजे और पारंपरिक अश्व नृत्य के साथ निकली इस यात्रा में “जय भीम”, “बाबा साहब अमर रहें” और “आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे” जैसे जोशीले नारों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। यात्रा पूरी तरह से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य नागरिकों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से बृजलाल वर्मा अमूल डेयरी ग्राम अध्यक्ष, आनंद वर्मा, रामदयाल वर्मा, नत्थू प्रसाद वर्मा, रामपाल वर्मा, भोला प्रसाद वर्मा, रामकुमार वर्मा, मनोहरा श्रीवास, राजा राम श्रीवास, करिया श्रीवास, मुन्ना श्रीवास, प्रकाश राजपूत, संदीप राजपूत, सुघर राजपूत, देवेंद्र राजपूत, मूलचंद्र अनुरागी, नरेश अनुरागी कांग्रेस नेता, दिलीप अनुरागी, नीरज वर्मा, मोनू महाराज, दिनेश द्विवेदी, मदारी मंसूरी, बाबूराम रैकवार, कंधीलाल वर्मा, चैनू वर्मा, मदन वर्मा, गंगा प्रसाद वर्मा, अमरचंद्र पासवान, अखिलेश पासवान, राकेश पासवान, नसीम खान, अजय, राकेश वर्मा, प्रतिपाल रैकवार, अमित राजपूत सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आर्थिक योगदान भी सराहनीय रहा, जिनमें महेश ठेकेदार लखनऊ, श्याम सिंह वर्मा BSP नेता, नीरज चौधरी, राजेश वर्मा, जितेंद्र राजपूत, संदीप चौधरी, अनिल वर्मा, रामपाल वर्मा, काशीराम श्रीवास, राम सिंह आचार्य पूर्व प्रधान, भागी वर्मा, सोहनलाल वर्मा और पुष्पेंद्र वर्मा प्रमुख रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विचार गोष्ठी के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया। अंत में समाजसेवी अंबेडकर योगेंद्र द्विवेदी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा, जागरूकता, समानता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।
राजस्थान: शिव महापुराण कथा का छठा दिन, ज्योतिर्लिंग महिमा से गूंजा भक्तिमय वातावरण
हरियाणा: गूंजा नारी शक्ति वंदन, श्रुति चौधरी ने पदयात्रा से भरा जोश
उत्तर प्रदेश: पारदर्शी खरीद, समय पर भुगतान और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर SSP का एक्शन, 8 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
हरियाणा: मदनापुर प्रधान पद उम्मीदवार मेहंदी हसन ने अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाकर मांगी जीत की दुआ
उत्तराखंड: स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने किया तालाबंदी विरोध
