Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कम्पोजिट विद्यालय ढकिया डाम में वार्षिकोत्सव और शिक्षक चौपाल का आयोजन हुआ संपन्न 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 04:34:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 04:34:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ब्लाक शेरगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय ढकिया डाम में कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का विदाई समारोह, वार्षिक उत्सव एवं शिक्षक चौपाल का आयोजन हुआ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ब्लाक शेरगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय ढकिया डाम में कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का विदाई समारोह, वार्षिक उत्सव एवं शिक्षक चौपाल का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने की कार्यक्रम में विकास खण्ड शेरगढ़ के खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यापक विनोद कुमार आर्य  वी जे पी के प्रमुख कार्यकर्ता देवेश कुमार आचार्य  विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष पूजा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छोटे छोटे बच्चों ने कार्यक्रम के द्वारा समाज के अनपढ़ लोगों को शिक्षा के महत्व के विषय में जानकारी दी शिक्षा का जीवन में कितना महत्व है।


 सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उन्हें कक्षा 9 प्रवेश हेतु जागरूक किया गया। इसके साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जा रही समस्त सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित  अभिभावकों छात्र छात्राओं को को जलपान कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक चित्रसेन द्वारा उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती  ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, सेवानिवृत्त अध्यापक विनोद कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष पूजा एवं अन्य सदस्यों  को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यापक विपिन देवल नीलम हरीश कुमार मोरपाल आदि उपस्थित रहे।