-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में एंटी रोमियो स्क्वाड का चेकिंग अभियान, 28 लोगों से की गई पूछताछ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने सोमवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने स्कूल-कॉलेजों, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ ही कोचिंग सेंटरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने सोमवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने स्कूल-कॉलेजों, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ ही कोचिंग सेंटरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 28 लोगों से पूछताछ की गई। एक व्यक्ति से माफीनामा भी भरवाया गया। प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड म0उ0नि0 शाइस्ता के नेतृत्व में टीम ने मां गायत्री डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज, कस्बा कप्तानगंज, वायरलेस चौराहा, महाराजगंज चौराहा और कोचिंग सेंटरों के आसपास मुख्य सड़कों व चौराहों पर चेकिंग की। अभियान के दौरान टीम ने महिला दुकानदारों से भी बातचीत कर क्षेत्र में किसी तरह की परेशानी या असुरक्षा से संबंधित जानकारी ली। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं से उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर मिली शिकायतों और समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों, बाजारों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो टीम की ओर से लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर नजर रखना है।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मुफ्त दलहन-तिलहन बीज मिनीकिट वितरित, 50% अनुदान पर भी बीज उपलब्ध
उत्तर प्रदेश: भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की महिला पुलिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एसपी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश: बस्ती थाना नगर प्रभारी राम प्रसाद यादव को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक
