-
☰
उत्तर प्रदेश: पयागपुर स्वास्थ्य इकाइयों में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता हस्ताक्षर अभियान आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, इसके कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देना था। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने लोगों को समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत अधीक्षक डॉ धीरेन्द्र तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है; यदि इसकी पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए, तो इसका सफल उपचार संभव है । उन्होंने तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान, शराब का अत्यधिक सेवन, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी को कैंसर के प्रमुख कारण बताया। इन आदतों से दूरी बनाकर और नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इस अवसर पर चिकित्सकों ने स्तन कैंसर, मुख कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और फेफड़ों के कैंसर के सामान्य लक्षणों की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को विशेष रूप से सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच समय-समय पर कराने की सलाह दी गई। साथ ही, युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने बताया कि जागरूकता गतिविधि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो पर चिकित्सा अधिकारी व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के नेतृत्व में गतिविधि हुई आयोजित। जहां स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने लोगों से स्वयं जागरूक बनने और अपने आसपास के लोगों को भी कैंसर के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस कार्यक्रम में डॉ प्रमोद तिवारी डॉ अरुण मौर्य डॉ शरद भारती टीपी यादव अजय वर्मा हिमांशु मिश्रा प्रियंका चौधरी नैंसी गुप्ता सहित नर्सिंग स्टाफ, सीएचओ एएनएम आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील का डीएम ने औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर कड़ा निर्देश दिए
बिहार: पुलिस ने डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान चलाया, युवाओं को किया जागरूक
बिहार: हिसुआ परीक्षा केंद्रों में 11 परीक्षार्थी कदाचार के चलते निष्कासित किया गया
उत्तर प्रदेश: बरेली-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने तीन मजदूरों को कुचला, एक की मौत
मध्य प्रदेश: कैट तहसील इकाई का गठन, पंकज जागेटिया बने अध्यक्ष
Missing People In Delhi 2026: दिल्ली से हो रहे रोजाना लोग गायब, 15 दिनों में लगभग 803 लोग लापता