-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अभिनव सिन्हा के जन्मदिवस पर भाजपा नेता ने दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर युवा समाजसेवी एवं जनप्रिय व्यक्तित्व अभिनव सिन्हा के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत विश्वकर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर युवा समाजसेवी एवं जनप्रिय व्यक्तित्व अभिनव सिन्हा के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत विश्वकर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर शशिकांत विश्वकर्मा ने अभिनव सिन्हा को राजनीतिक दूरदर्शिता, वैचारिक प्रखरता और कुशल नेतृत्व क्षमता से युक्त व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए अभिनव सिन्हा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनका जीवन यश, वैभव, लोक-श्रद्धा और राष्ट्रनिष्ठा से आलोकित होता रहे। शशिकांत विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि अभिनव सिन्हा जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करते हुए समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।
उत्तर प्रदेश: शिकारपुर–रामखेला मार्ग का हुआ शिलान्यास, विकास कार्यों की हुई शुरुआत
उत्तर प्रदेश: कटहल तोड़ते समय पेड़ से गिरा व्यक्ति, हादसे में हुआ घायल
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद सड़कें बनी तालाब, आवागमन ठप होने से लोग हुए परेशान
मध्य प्रदेश: हल्की बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, नगर में गंदगी और जलभराव से लोग हुए परेशान
