Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मीरजापुर दौरा, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 29/04/2026 03:44:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/04/2026 03:44:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज पहली बार मां विंध्यवासिनी की पावन धरा मीरजापुर आगमन हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज पहली बार मां विंध्यवासिनी की पावन धरा मीरजापुर आगमन हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने प्रथम दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और विश्व कल्याण, देश की समृद्धि एवं जनहित के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर भाजपा संगठन एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, विधायक अनुराग सिंह, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्रा तथा विधायक सुचिस्मिता मौर्या सहित कई सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।