Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: उतरौला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, संगठन की मजबूती और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/10/2026 04:52:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/10/2026 04:52:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के विधानसभा क्षेत्र उतरौला मे स्थित रॉयल मैरिज हॉल में आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के विधानसभा क्षेत्र उतरौला मे स्थित रॉयल मैरिज हॉल में आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी एवं अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री राज किशोर मौर्य जी पधारे। कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री मौर्य जी ने कहा कि "संगठन की शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं, एकजुटता हमारी पहचान है और जनसेवा हमारा संकल्प है।"उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास, निष्ठा एवं परिश्रम से संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर राष्ट्रहित, जनसेवा एवं संगठन की मजबूती के ध्येय के साथ आगे बढ़ें और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

उनके मार्गदर्शन ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने के संकल्प को और दृढ़ किया। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर उतरौला विधायक श्री राम प्रताप वर्मा जी, विधानसभा संयोजक श्री सुधीर श्रीवास्तव जी, जिला महामंत्री श्री महेंद्र पाण्डेय जी, जिला उपाध्यक्ष श्री देवानंद गुप्ता जी, मंडल प्रभारी श्री संदीप उपाध्याय जी, ब्लॉक प्रमुख श्री महिपाल वर्मा जी, चेयरमैन प्रतिनिधि श्री अनूप गुप्ता जी सहित सभी मंडल अध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण, मंडल पदाधिकारीगण एवं पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र: करवा चौथ पर बाजारों में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

हरियाणा: 30 ग्राम हेरोइन और गाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा गया

उत्तर प्रदेश: हरगांव पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत; शोक संतप्त परिवार से मिले

उत्तर प्रदेश: प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 6 खिलाड़ियों का चयन, वाराणसी में देंगी ट्रायल

उत्तर प्रदेश: क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हसनापुर की टीम ने सैदपुर भीतरी को हराकर जीती ट्रॉफी और 5,100 रुपये का पुरस्कार

उत्तर प्रदेश: स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा को JCB ने मारी टक्कर, पैर में आई चोट


Featured News