Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली के मोहम्मदगंज गांव में सामूहिक नमाज को लेकर विवाद, 200 परिवारों ने घरों पर लिखा ‘मकान बिकाऊ’

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 16/02/2026 05:11:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 16/02/2026 05:11:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विशारतगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद गंज गांव में सामूहिक नमाज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पलायन की चेतावनी तक पहुंच गया है। गांव के लगभग 200 हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है लिखकर प्रशासन के खिलाफ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विशारतगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद गंज गांव में सामूहिक नमाज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पलायन की चेतावनी तक पहुंच गया है। गांव के लगभग 200 हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है लिखकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर जुम्मे को घरों में सामूहिक नमाज अदा की जा रही है और शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। सोमवार को भी गांव में तनाव बना रहा और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई मस्जिद नहीं है और पहले मुस्लिम समुदाय के लोग पड़ोसी गांव जाकर जुम्मे की नमाज पढ़ते थे। आरोप है कि अब हर शुक्रवार अलग-अलग घरों की छतों या कमरों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जा रही है। बीते जुम्मे को भी कथित तौर पर एक घर में नमाज पढ़ी गई, जिसका वीडियो बनाकर पुलिस को दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उन्हें ही धमकाया। 


मकान बिकाऊ है लिखकर जताया विरोध तनाव बढ़ने के बाद कई घरों के बाहर यह मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। कुछ ग्रामीणों ने दरवाजों पर पेंट से भी लिख दिया। उनका कहना है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वे गांव छोड़ने को मजबूर होंगे। एक ग्रामीण महिला ने आरोप लगाया कि रविवार रात गांव में फायरिंग भी हुई, जिससे दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि 16 जनवरी 2026 को भी इसी गांव में घर के अंदर सामूहिक नमाज पढ़ने का मामला सामने आया था। उस समय पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया था, बाद में वे जमानत पर रिहा हो गए थे। तब लगा था कि मामला शांत हो गया, लेकिन करीब एक महीने बाद फिर वैसा ही घटनाक्रम सामने आने से विवाद दोबारा भड़क गया है।  कानून और व्यवस्था पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ग्रामीणों का आरोप है कि सामूहिक नमाज के नाम पर कानून की अनदेखी हो रही है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती नहीं करेगा तो सामाजिक सौहार्द प्रभावित होगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि अगर घरों में सामूहिक नमाज बंद नहीं हुई तो वे पलायन पर मजबूर होंगे। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या प्रशासन कोई ठोस समाधान निकाल पाएगा या मोहम्मद गंज से 200 परिवारों का पलायन हकीकत बन जाएगा। 

Related News

 उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से मामा की मौत भांजा घायल

 उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में अटेवा प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, रेलवे एक्सप्रेस ने दमदार जीत दर्ज की

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ​​​​​​​

 उत्तर प्रदेश: जय गुरुवर की निकली प्रभात फेरी, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

 उत्तर प्रदेश:  मीरगंज में जनता के साथ लगातार काम कर रहे विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी होते लाल मौर्या ने जताया समर्थन


Featured News