-
☰
उत्तर प्रदेश: गौ रक्षा मामलों को लेकर 2 अप्रैल को डीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, मुरादाबाद के तत्वावधान में आज आयोजित निर्णय टोली की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गौ रक्षा आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, मुरादाबाद के तत्वावधान में आज आयोजित निर्णय टोली की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गौ रक्षा आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों के संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल दिनांक 02 अप्रैल 2026 समय प्रातः 11:00 बजे माननीय जिलाधिकारी महोदय, मुरादाबाद से भेंट करेगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ रक्षा हेतु किए गए शांतिपूर्ण आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। संगठन का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी महोदय के समक्ष इस विषय को गंभीरता से रखते हुए न्यायोचित कार्यवाही एवं मुकदमों की समीक्षा/निरस्तीकरण की मांग करेगा।
राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन सदैव गौ माता की रक्षा एवं जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।
बैठक में निर्णय टोली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति टीम की सफलता, गुमशुदा युवती सकुशल बरामद
उत्तर प्रदेश: बिजली की चिंगारी से 100 बीघा फसल जली, किसानों ने मांगा मुआवजा
उत्तर प्रदेश: सोनौली फाटक के पास खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस की कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब और वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार