Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दीपावली पर धामपुर पुलिस ने ग्राम चौकीदारों और प्रहरियों के साथ बांटी खुशियां, मिठाई और उपहार देकर किया सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 07/11/2026 02:54:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 07/11/2026 02:54:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिजनौर दीपावली के पावन पर्व पर थाना धामपुर पुलिस ने सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर दीपावली के पावन पर्व पर थाना धामपुर पुलिस ने सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की। पुलिस टीम ने ग्राम चौकीदारों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया और उन्हें मिठाई सहित विभिन्न उपहार वितरित किए।

इस दौरान पुलिस टीम की ओर से ग्राम चौकीदारों और प्रहरियों को मिठाई, खिलौने, मोमबत्तियां, साफा, सीटी और टॉर्च भेंट की गईं। पुलिसकर्मियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पुलिस तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाने में ग्राम चौकीदारों और प्रहरियों की अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर पुलिस टीम ने सभी के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और समन्वय को और मजबूत करना रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज की एकता और युवाओं के उत्थान का लिया संकल्प

झारखंड: ई-किसान पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की त्रुटियों को लेकर बसपा अध्यक्ष दर्शन राणा ने जताई नाराजगी, स्वतंत्र जांच की मांग

ओडिशा: पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर बनेगा आदर्श प्राथमिक विद्यालय, विधायक आश्रित पटनायक ने किया भूमि पूजन

 मध्य प्रदेश: ABVP की अनूठी पहल, 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

उत्तर प्रदेश: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी


Featured News