Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-4 फैक्ट्री आग में घायल हुए लोगों का जिलाधिकारी ने लिया हालचाल 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav , Date: 13/03/2026 02:44:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav ,
  • Date:
  • 13/03/2026 02:44:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली  कंपनी में हुई आग की घटना में घायल हुए लोगों से जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा पहुँचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली  कंपनी में हुई आग की घटना में घायल हुए लोगों से जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा पहुँचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों  को सभी घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी घायलों का उपचार पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि घायलों के उपचार से संबंधित समस्त जानकारी समय-समय पर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी घायलों की स्थिति की जानकारी उनके परिजनों को भी यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए, जिससे परिवारजनों को किसी प्रकार की असुविधा या अनिश्चितता का सामना न करना पड़े।


उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, पुलिस के अधिकारीगण एवं सम्बंधित चिकित्सगण उपस्थित रहे।