Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 05:00:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 05:00:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आईजीआरएस - इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक शुक्रवार सायं सम्पन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आईजीआरएस - इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक शुक्रवार सायं सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित आईजीआरएस शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की।  जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाए। विशेष रूप से राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी और विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण कराया जाए।

आईजीआरएस के निस्तारण में विद्युत विभाग के अधिकारियों, तहसीलदार सदर, बीडीओ मोहम्मदाबाद सहित अन्य अधिकारीगण जिनके यहां सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक पाए गए उनके प्रति नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से बात कर फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता का पता चल सके। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Featured News