Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महराजगंज जेल का डीएम-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/08/2026 03:38:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/08/2026 03:38:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की बैरकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों की निगरानी से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के साथ ही संवेदनशील और शातिर बंदियों पर लगातार नजर रखने को कहा। डीएम और एसपी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों की गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से कारागार प्रशासन में भी हलचल रही।