-
☰
No image found.
हरियाणा: हिसार में नशे के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान हुआ तेज़, 16 नशा पीड़ितों को उपचार व दवाइयां कराई गई उपलब्ध
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार नशे के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियान के तहत थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव टोकस-पातन और हिसार शहर के गांधी बूथ के आसपास जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
हरियाणा: हिसार नशे के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियान के तहत थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव टोकस-पातन और हिसार शहर के गांधी बूथ के आसपास जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और नशा पीड़ितों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। अभियान के दौरान युवाओं और ग्रामीणों से बच्चों को नशे से दूर रखने तथा उन्हें शिक्षा और खेलों से जोड़ने की अपील की गई। नशा मुक्ति पुलिस टीम ने सरपंच, ग्रामीणों, नशा पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जागरूक किया। अभियान के दौरान दो नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। जिला हिसार क्षेत्र के पांच नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वहीं नागरिक अस्पताल हिसार में तीन नशा पीड़ितों को पहली बार दवा दिलाई गई, जबकि आठ पीड़ितों को दूसरी बार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान नशा पीड़ितों के ब्लड टेस्ट और काउंसलिंग भी कराई गई। पुलिस के अनुसार कुल 16 नशा पीड़ितों को घर और नागरिक अस्पताल के माध्यम से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों को अपराधी समझने के बजाय उन्हें उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित करना जरूरी है। पुलिस ने ग्रामीणों से नशा तस्करों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता, उपचार और तस्करों पर कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
राजस्थान: अजमेर में वर्षों पुरानी ‘नज़रे हुसैन’ लंगर परंपरा जारी, भाईचारे और इंसानियत का संदेश
मध्य प्रदेश: दतिया में बहराणा साहब की भव्य यात्रा, 501 महिलाओं ने लगाए ‘आयो लाल झूलेलाल’ के जयकारे
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित बाल अपचारी निरुद्ध, किशोर न्यायालय भेजा
उत्तर प्रदेश: विदाई को लेकर युवती पर चाकू से हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
