-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अंतर्गत आज विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अंतर्गत आज विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज, विधानसभा क्षेत्र 375 में बने मतदान बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर जनसंख्या के सापेक्ष लगभग 64 प्रतिशत मतदाता पंजीकृत होने चाहिए। साथ ही जिन बूथों पर 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता हैं, उनका फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने निम्नलिखित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय , अंधऊ विधानसभा क्षेत्र 376 यहां बूथ संख्या 305, 306 एवं 307 का निरीक्षण किया गया। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय अंधऊ, विधानसभा क्षेत्र 376 – यहां कुल चार बूथों 1,2,3,4का निरीक्षण किया गया। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर – यहां बूथ संख्या 333 से 341 तक कुल नौ बूथों का निरीक्षण किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर, विधानसभा क्षेत्र 375 यहां बूथ संख्या 178, 179 एवं 180 का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल वहाब, गाजीपुर, विधानसभा क्षेत्र 376 – यहां बूथ संख्या 326 एवं 327 का निरीक्षण किया गया। कुमार ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज, गहिली बसारिकपुर, विधानसभा क्षेत्र 376 – यहां कुल तीन बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल कराया जाए।
