Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिलाअस्पताल पहुंचे डीएम अविनाश सिंह, मरीजों को बांटे फल और जाना हाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 12:55:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 12:55:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को जिला अस्पताल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अस्पताल पहुंचक

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को जिला अस्पताल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। डीएम ने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली डीएम अविनाश सिंह ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों को केला, सेब समेत अन्य फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनके उपचार, दवाओं और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में बातचीत की। मरीजों के साथ मौजूद तीमारदारों को भी फल वितरित किए गए जिलाधिकारी ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ से मरीजों के उपचार तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने और अस्पताल आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया कार्यक्रम के दौरान ADM, E पूर्णिमा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए और उनकी कुशलक्षेम पूछी डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथों फल मिलने पर मरीजों और तीमारदारों ने खुशी जताई। अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के बीच दिखाई दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की सेवा और कुशलक्षेम पूछने के साथ उन्हें फल वितरित किए गए। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया और मरीजों की समस्याओं की जानकारी ली गई।