Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम को दी गई विदाई, अधिवक्ताओं ने कार्यकाल की करी सराहना 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 20/10/2026 02:58:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 20/10/2026 02:58:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में 19 अक्टूबर 2026 को निवर्तमान जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में 19 अक्टूबर 2026 को निवर्तमान जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम और विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश लारा कोर्ट जैगमउद्दीन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया।

समारोह में अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश के लगभग एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी अनुशासनप्रियता, ईमानदारी और कार्यशैली से अधिवक्ताओं तथा वादकारियों के बीच विशेष स्थान बनाया। अधिवक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बनने की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि जैगमउद्दीन ने कहा कि निवर्तमान जनपद न्यायाधीश के प्रति अधिवक्ताओं की भावनाएं उनके उत्कृष्ट न्यायिक कार्य और व्यवहार का प्रमाण हैं। वहीं, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि उनका कार्यकाल मुरादाबाद में अविस्मरणीय रहा। बार की ओर से न्यायिक या प्रशासनिक स्तर पर किसी समस्या से अवगत कराने पर उन्होंने उसके त्वरित समाधान का प्रयास किया।

मुख्य अतिथि सैय्यद माऊज बिन आसिम ने अपने संबोधन में कहा कि मुरादाबाद में बिताया गया समय उनके लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर न्याय व्यवस्था के लिए बार और बेंच के बीच ईमानदारी, सहयोग और आपसी समन्वय आवश्यक है। न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में बार की भूमिका भी अहम होती है।

कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश घनेंद्र कुमार, एल्डर कमेटी के सदस्य विजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, महेश चंद्र त्यागी, पूर्व बार अध्यक्ष प्रभात गोयल, आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश जौहरी, अभिषेक भटनागर, बार उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह, रमा पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने निवर्तमान जनपद न्यायाधीश के आगामी कार्यकाल और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।