-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों और NCC छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत फतेहगढ़ में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत फतेहगढ़ में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिलिट्री चौराहा, फतेहगढ़ पर महिला थाना की मिशन शक्ति टीम, यातायात पुलिस और गवर्नमेंट इंटर कॉलेज की एनसीसी छात्राओं ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था का संचालन किया। महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने सड़क पर उतरकर आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ और टीएसआई यातायात प्रभारी द्वारा एनसीसी छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और यातायात संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को प्रैक्टिकल रूप से ट्रैफिक मैनेजमेंट सिखाते हुए सड़क पर अनुशासन और सतर्कता का महत्व समझाया गया। अभियान के तहत वाहन चालकों और आमजन को हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही पम्पलेट वितरित कर सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की गई।
