-
☰
उत्तर प्रदेश: भाखड़ा नदी पर पुल निर्माण को मिली पहली किस्त, जल्द शुरू होगा काम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाही क्षेत्र के नरखेड़ा गांव के पास भाखड़ा नदी पर बनने वाले पुल के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने पहली किस्त जारी कर दी है। कुल 1481.50 लाख रुपये की स्वीकृत परियोजना में से 518.53 लाख रुपये जारी होने के बाद निर्माण
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाही क्षेत्र के नरखेड़ा गांव के पास भाखड़ा नदी पर बनने वाले पुल के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने पहली किस्त जारी कर दी है। कुल 1481.50 लाख रुपये की स्वीकृत परियोजना में से 518.53 लाख रुपये जारी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है प्रस्तावित पुल मीरगंज-नरखेड़ा मार्ग को सिंधौंली मार्ग से जोड़ेगा। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की दूरी कम होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी खासकर बरसात के दिनों में यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है, जिससे कई बार हादसों की आशंका बनी रहती है ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से बच्चों की शिक्षा मरीजों के इलाज और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा लाभ मिलेगा। वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा शासन के इस निर्णय का ग्रामीणों ने स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।
वर्तमान में ग्रामीणों को भाखड़ा नदी पार करने के लिए लकड़ी की अस्थायी पटरी और बांध का सहारा लेना पड़ता है।
बिहार: चैत्र नवरात्र पर भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बिहार: हिंदू नववर्ष पर RSS के हुआ भव्य कार्यक्रम, स्वयंसेवकों में उत्साह दिखा
बिहार: गैस गोदाम का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी
उत्तर प्रदेश: नवजात बच्ची हुई लापता, अस्पताल पर लापरवाही व बिक्री का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में खेसरहा थाने में पीस कमेटी गोष्ठी संपन्न
उत्तर प्रदेश: मंडल आयुक्त का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत