-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तीन साल बाद लहुरियादह पहुंचीं पूर्व डीएम दिव्या मित्तल, ग्रामीणों से मिलकर हुईं भावुक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर हलिया विकासखंड के पहाड़ी गांव लहुरियादह में करीब तीन साल बाद पहुंचीं पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ग्रामीणों से मिलकर भावुक हो गईं। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर हलिया विकासखंड के पहाड़ी गांव लहुरियादह में करीब तीन साल बाद पहुंचीं पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ग्रामीणों से मिलकर भावुक हो गईं। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। गांव से जुड़ी पुरानी यादें और लोगों के साथ आत्मीय संवाद इस दौरे का प्रमुख आकर्षण रहा। दिव्या मित्तल के जिलाधिकारी कार्यकाल के दौरान लहुरियादह गांव तक पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। उनके दोबारा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ पुराने अनुभवों और गांव की मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान पेयजल के अलावा शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी सामने आए। ग्रामीणों ने गांव के विकास और आवश्यक सुविधाओं को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखीं। राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा में दौरा प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल द्वारा जननीति भारत पार्टी की घोषणा और वर्ष 2027 में मीरजापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कहे जाने के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है। ऐसे में लहुरियादह में ग्रामीणों से उनकी मुलाकात को सामाजिक जुड़ाव के साथ-साथ राजनीतिक नजरिये से भी देखा जा रहा है।पूर्व जिलाधिकारी के गांव पहुंचने और ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के समर हिंडोलिया ने रोलर स्केटिंग में जीते 3 कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में ट्रक ने फोर व्हीलर को मारी टक्कर, चार लोग बाल-बाल बचे; चालक फरार
वेस्ट बंगाल: धुलियान नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची
