-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: किसानों को मुफ्त दलहन-तिलहन बीज मिनीकिट वितरित, 50% अनुदान पर भी बीज उपलब्ध
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर तहसील मेहदावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पंजीकृत किसानों को दलहन एवं तिलहन के निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जानकारी भी दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर तहसील मेहदावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पंजीकृत किसानों को दलहन एवं तिलहन के निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जानकारी भी दी गई। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को दलहन एवं तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए जाते हैं। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से बीज की बुकिंग करनी होती है। पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। 50 प्रतिशत अनुदान पर भी ले सकते हैं बीज जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों के लिए अभी भी बीज प्राप्त करने का अवसर है। किसान विभागीय पोर्टल पर बुकिंग कर 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं, सरसों, चना, मटर और मसूर के बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निःशुल्क बीज मिनीकिट में फिलहाल सरसों के मिनीकिट की बुकिंग शेष है। अन्य मिनीकिट के लिए किसानों की ओर से बुकिंग की जा चुकी है और ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी किसानों का चयन भी किया जा चुका है। राजकीय बीज भंडार से हो रहा वितरण चयनित किसानों को बीज मिनीकिट का वितरण राजकीय बीज भंडार के माध्यम से किया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में एंटी रोमियो स्क्वाड का चेकिंग अभियान, 28 लोगों से की गई पूछताछ
उत्तर प्रदेश: भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की महिला पुलिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एसपी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश: बस्ती थाना नगर प्रभारी राम प्रसाद यादव को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक
