Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मूक पशुओं की सेवा में आगे आए ग्राम पंचायत अधिकारी, अपने हाथों से खिलाया हरा चारा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/07/2026 06:06:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/07/2026 06:06:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिम्मेदारी केवल कागजों पर निभाई जाए, ऐसा जरूरी नहीं। कभी-कभी एक छोटा-सा मानवीय प्रयास भी समाज को बड़ा संदेश दे जाता है। बेलहर कला ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगौसा स्थित निराश्रित गौ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिम्मेदारी केवल कागजों पर निभाई जाए, ऐसा जरूरी नहीं। कभी-कभी एक छोटा-सा मानवीय प्रयास भी समाज को बड़ा संदेश दे जाता है। बेलहर कला ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगौसा स्थित निराश्रित गौ आश्रय केंद्र से सामने आई एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में ग्राम पंचायत अधिकारी राम प्रताप राय गौशाला में संरक्षित बेसहारा गोवंश के बीच खड़े होकर अपने हाथों से उन्हें हरा चारा खिलाते दिखाई दे रहे हैं। मूक पशुओं के प्रति उनका यह अपनापन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, गौ आश्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केवल व्यवस्थाओं का जायजा लेने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि गोवंश के बीच पहुंचकर उनके चारे और देखभाल की व्यवस्था भी देखी। इसी दौरान उन्होंने स्वयं हरा चारा उठाकर पशुओं को खिलाया।

इस पल को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी जिम्मेदारियों के साथ यदि ऐसी संवेदनशीलता भी जुड़ जाए, तो गौशालाओं में रह रहे निराश्रित गोवंश को बेहतर संरक्षण और देखभाल मिल सकती है। यह तस्वीर केवल एक अधिकारी का कार्य नहीं, बल्कि मूक जीवों के प्रति करुणा, सेवा और मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है। लोग वायरल तस्वीर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि समाज में पशु सेवा का भाव तभी मजबूत होगा, जब जिम्मेदार लोग स्वयं आगे बढ़कर ऐसी मिसाल पेश करेंगे।