Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: समेदा में श्रीधि टच सैलून एण्ड एकेडमी का भव्य उद्घाटन, महिलाओं के स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 05:00:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 05:00:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़  क्षेत्र के समेदा वर्कशॉप स्थित श्रीधि टच सैलून एण्ड एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। संस्थापिका एवं अध्यापिका नीलम सिंह ने फीता काटकर सैलून एवं एकेडमी का शुभारंभ किया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़  क्षेत्र के समेदा वर्कशॉप स्थित श्रीधि टच सैलून एण्ड एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। संस्थापिका एवं अध्यापिका नीलम सिंह ने फीता काटकर सैलून एवं एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एकेडमी की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नीलम सिंह ने कहा कि श्रीधि टच सैलून एण्ड एकेडमी का उद्देश्य युवतियों एवं महिलाओं को सौंदर्य एवं स्वरोजगार से संबंधित आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ब्यूटी एवं वेलनेस सेक्टर रोजगार का एक बड़ा माध्यम बन चुका है

, ऐसे में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। एकेडमी की संचालिका संस्कृति सिंह ने बताया कि संस्थान में आधुनिक तकनीकों के साथ ब्यूटी, हेयर, स्किन केयर एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे, जिससे छात्राएं अपने हुनर को निखारकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। उन्होंने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर नैवेद्य सिंह, शानू सिंह, उषा सिंह, पुष्पा सिंह, आकांक्षा सिंह, रंजू सिंह, आशा सिंह,रिषू सिंह, बिट्टू मिश्रा, भूपेंद्र नाथ मिश्र एवं बृजबाला श्रीवास्तव डाक्टर राम जी सिंह दीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।