-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुरl के बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुरl के बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बिरनो गांव निवासी रविंद्र राजभर (40) और सोनू राजभर (35) एक मोटरसाइकिल से तेल लेने जा रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर कसतुवा गांव, थाना मरदह निवासी सुरेश राजभर (लगभग 35) अपनी पत्नी ममता और 15 वर्षीय पुत्र सुमंत के साथ बिरनो की ओर आ रहे थे।गोपालपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में रविंद्र राजभर, सोनू राजभर और सुरेश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। ममता और सुमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाजानिए पूरा मामला। यह घटना बिरनो थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के पास हुई। बिरनो गांव निवासी रविंद्र राजभर (40) और उनके चचेरे भाई सोनू राजभर (35) शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल से तेल लेने जा रहे थे। उसी दौरान मरदह थाना क्षेत्र के कसतुवा गांव निवासी सुरेश राजभर (करीब 35) अपनी पत्नी ममता और 15 वर्षीय पुत्र सुमंत के साथ दूसरी बाइक से बिरनो की ओर आ रहे थे। शाम करीब 6 बजे गोपालपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रविंद्र राजभर, सोनू राजभर और सुरेश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ममता और सुमंत गंभीररूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को मुंबई जाने वाले थे रविंद्र परिजनों ने बताया कि रविंद्र राजभर रोजगार के सिलसिले में शनिवार को मुंबई जाने वाले थे। हादसे से एक दिन पहले उनकी मौत होने से परिवार पर दुखोंका पहाड़ टूट पड़ा। वहीं सोनू राजभर राजमिस्त्री का काम करते थे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। सोनू राजभर अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। वहीं रविंद्र राजभर के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश: शिकारपुर–रामखेला मार्ग का हुआ शिलान्यास, विकास कार्यों की हुई शुरुआत
उत्तर प्रदेश: कटहल तोड़ते समय पेड़ से गिरा व्यक्ति, हादसे में हुआ घायल
उत्तर प्रदेश: अभिनव सिन्हा के जन्मदिवस पर भाजपा नेता ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद सड़कें बनी तालाब, आवागमन ठप होने से लोग हुए परेशान
मध्य प्रदेश: हल्की बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, नगर में गंदगी और जलभराव से लोग हुए परेशान
