-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मानवतावादी चिकित्सक डॉ. आर.एन. शर्मा का निधन, चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर-होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में देखा जाए तो गाजीपुर शहर के अंदर डॉक्टर तो दर्जनों हैं,पर डॉ.आर.एन. शर्मा जैसा अनुभवी एवं व्यवहार कुशल डॉक्टर कोई अभी तक नहीं दिखा |वे जनरल फिजिशियन(पीलिया एवं पेट रोग विशेषज्ञ)जिनमें उनकी विशेष पकड़ थी|
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर-होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में देखा जाए तो गाजीपुर शहर के अंदर डॉक्टर तो दर्जनों हैं,पर डॉ.आर.एन. शर्मा जैसा अनुभवी एवं व्यवहार कुशल डॉक्टर कोई अभी तक नहीं दिखा |वे जनरल फिजिशियन(पीलिया एवं पेट रोग विशेषज्ञ)जिनमें उनकी विशेष पकड़ थी| पुरानी जीवन पद्धति एवं मानव मूल्यों को महत्व देने वाले डॉक्टर शर्मा बिगत 3 जून 2026दिन बुधवार को 71 वर्ष की आयु में स्वर्ग को सिधार गये|उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले,इष्ट-मित्र,शुभचिंतक,समाजसेवी,चिकित्सक तथा रोगियों के अंदर शोक की लहर दौड़ गई|उनके शहर स्थित हनुमान मंदिर के बगल में मालगोदाम रोड आवास पर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया|यह बताते चलें कि डॉक्टर आर.एन.शर्मा का जन्म सन 1955 ई.को गाजीपुर जिले के गहली बसारिख नामक गांव में हुआ था| इनके पिता का नाम सुखराम विश्वकर्मा तथा माता का नाम फूलपाती देवी था|उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके पश्चात हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षा क्षेत्र की इंटर कॉलेज से पास किये|इसके पश्चात् सन 1977 ई.को ये गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बीएससी,बायोलॉजी से किये|इसके पश्चात् सन 1981 में राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज रौजा गाजीपुर से बीएचएमएस की डिग्री हासिल किये|डॉ. आर.एन.शर्मा लगातार मेहनत और दृढ संकल्पों के फलस्वरूप मात्र 26 वर्ष की अवस्था में ही योग्य डॉक्टर बन गये |इसके पश्चात कुछ ही दिनों में स्थानीय स्तर पर प्रेक्टिस करना शुरू कर दिए|सन 1986 ई.के आने पर ये गाजीपुर शहर में आकर प्रेक्टिस करने लगे|हाथ की सफाई की वजह से कुछ ही दिनों में ये चर्चित चिकित्सक हो गए| सन 1986 से 2026 तक 40 वर्ष के एक लंबे अंतराल तक स्वास्थ्य सेवा देने के बाद वे 3 जून 2026 को इस संसार से विदा ले लिए|डॉ.आर.एन.शर्मा की प्रतिपूर्ति तो नहीं की जा सकती परंतु उनके नक्शे कदम पर चलने वाले इकलौते पुत्र डॉक्टर विवेक शर्मा भी बीएससी बीएचएमएस पूरा कर पिता की तरह स्थानीय हरिहरपुर हाला में प्रैक्टिस करते हैं।
राजस्थान: आगर गाँव में पंचम श्याम वंदना महोत्सव, भजनों की धारा में झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: पीडीएस राशन विवाद में 120 बोरी चावल की रात में ट्रॉली पर अनलोडिंग, जांच शुरू
मध्य प्रदेश: हुसैन टेकरी में अव्यवस्थाओं से जायरीन परेशान, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: भाजपा मंडल जखनिया प्रथम की मासिक बैठक सम्पन्न, जून माह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
