-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: IEA-UPSIDA का स्वास्थ्य शिविर, 100 श्रमिकों की जांच, लगातार सेवाओं का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेणुर्स एसोसिएशन (IEA) और UPSIDA द्वारा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश में श्रमिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेणुर्स एसोसिएशन (IEA) और UPSIDA द्वारा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश में श्रमिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्रमिकों के स्वास्थ्य की देखभाल और उनकी समस्याओं का समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर में श्रमिकों ने डॉक्टरों से अपनी बीमारियों के बारे में खुलकर चर्चा की और उन्हें उचित सलाह मिली। IEA के संयुक्त सचिव श्री दिनेश चौहान ने बताया कि IEA पिछले 20 दिनों से लगातार स्वास्थ्य शिविर और 5 किलोग्राम LPG सिलेंडरों का वितरण जिले के विभिन्न औधोगिक क्षेत्रो में कर रहा है, ताकि श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और सुविधाएं मिल सकें। IEA के क्षेत्रीय सचिव श्री महिपाल चौहान ने इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियाँ श्रमिकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य श्रमिकों के कल्याण और उनकी भलाई सुनिश्चित करना है। इस शिविर से श्रमिकों में एक सकारात्मक संदेश गया और यह दिखाया कि उद्योग और समाज दोनों मिलकर श्रमिकों के स्वास्थ्य और भलाई के लिए काम कर सकते हैं। यह आयोजन न केवल श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण था, बल्कि यह समाज और उद्योग के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में भी एक कदम है। IEA ने आगे भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर लगभग 100 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से संबंधित समस्याओं का इलाज किया गया। शिविर में कई डॉक्टरों का एक पैनल मौजूद रहा, जो श्रमिकों की जांच कर रहे थे। UPSIDA के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनिल शर्मा और जिला उधोग केंद्र से उपायुक्त श्री पंकज निर्वाण भी इस शिविर में उपस्थित रहे और उन्होंने श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने इस तरह की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए IEA की टीम की सराहना की।
बिहार: नवादा सिविल कोर्ट में जदयू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों अधिवक्ता जुड़े
मध्य प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर शांति, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश
उत्तराखंड: श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी, मजदूर एकता और अधिकारों पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार का भरोसा, मांगों पर जल्द कार्रवाई के संकेत
उत्तर प्रदेश: इलाज के बहाने युवती से की छेड़छाड़, झोलाछाप डॉक्टर लिया गया हिरासत में
उत्तर प्रदेश: अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ NCBT की नई पहल, जागरूकता और सुरक्षा पर दिया जोर
