Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का स्मार्ट मीटर पखवाड़ा सम्पन्न, शाहजहांपुर सहित कई जिलों में उपभोक्ताओं को मिली डिजिटल सहूलियतें

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 24/02/2026 04:58:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 24/02/2026 04:58:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 फरवरी से शुरू हुआ स्मार्ट मीटर पखवाड़ा 23 फरवरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। इस दौरान लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में व्यापक स्तर पर उपभोक्ता जा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 फरवरी से शुरू हुआ स्मार्ट मीटर पखवाड़ा 23 फरवरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। इस दौरान लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में व्यापक स्तर पर उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन 25 उपखंडों पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए। लखनऊ में करीब 4700, बरेली में 3200, शाहजहांपुर में 2357, पीलीभीत में 1132 और बदायूं में करीब 2700 उपभोक्ताओं ने सहायता केंद्रों पर पहुंचकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं का समाधान कराया। पखवाड़ा के दौरान उपभोक्ताओं को कई प्रकार की सहूलियतें प्रदान की गईं। हेल्प डेस्क के साथ साथ उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, रिचार्ज प्रक्रिया और बिलिंग प्रणाली की जानकारी दी गई।

उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में UPPCL Smart ऐप इंस्टॉल कराकर उन्हें बिजली खपत की रियल टाइम मॉनिटरिंग और ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा से अवगत कराया गया। स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को मौके पर ही सुना और निस्तारित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान स्मार्ट मीटर के फायदे विस्तार से बताए गए, जिसकी उपभोक्ताओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। चैक मीटर के माध्यम से पारंपरिक मीटरों की तुलना कर स्मार्ट मीटर की पारदर्शी और सटीक कार्यप्रणाली भी समझाई गई। निगम ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवाकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और डिजिटल व्यवस्था को अपनाने में सहयोग करें। उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ 9 लाख 78 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जाने हैं। जिनमें से 83 लाख 92 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं।


इसलिए जरूरी है स्मार्ट मीटर स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को वास्तविक समय की बिजली खपत की जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे वे अपनी खपत पर नजर रख सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। इस स्मार्ट मीटर से गलत बिजली बिल की संभावना नहीं रहती है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी खपत पर नजर रखने की सुविधा मिलती है, साथ ही बिजली कटौती की जानकारी भी पहले से मिल जाती है। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर में लोड मैनेजमेंट की सुविधा भी है, जो अधिक बिजली खपत होने पर उपभोक्ताओं को अलर्ट कर देती है। शाहजहांपुर अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने बताया कि स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के दौरान उपभोक्ताओं को कई प्रकार की सहूलियतें प्रदान की गईं। इस अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे बताए गए, मोबाइल एप इंस्टाल कराया गया तथा बिजली बिल, खपत और रिचार्ज से जुड़ी जानकारियां दी गईं। 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स सेंटर का उद्घाटन, डेयरी क्षेत्र को मिलेगा वैज्ञानिक बल

उत्तर प्रदेश: डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ में संत गाडगे जयंती धूमधाम से मनाई गई, स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री

उत्तर प्रदेश: पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ द्वारा गोण्डा में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन, ‘विकसित भारत’ विषय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस स्टेशन की बड़ी कामयाबी, 32 चोरी व गुमशुदा मोबाइल रिकवर कर मालिकों को सौंपे

उत्तर प्रदेश: होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य विभाग का छापा, 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए


Featured News