Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बेटियों से कथित दुष्कर्म के आरोपी पिता को दबोचा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 11/07/2026 12:42:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 11/07/2026 12:42:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपनी ही नाबालिग बेटियों से कथित दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मुकदमे में वांछित आरोपी रामचरन की काफी समय से तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना कलवारी पुलिस ने अगौना चौराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार गौड़ ने पुलिस टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई महिला एवं बाल अपराधों के प्रति बस्ती पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है तथा समाज में यह स्पष्ट संदेश देती है कि ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई

छत्तिसगढ़: सेन समाज के युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार  

उत्तर प्रदेश: एएसपी का महुली थाने का औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद

उत्तर प्रदेश: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को मिली फांसी, एकतरफा प्यार में की थी निर्मम हत्या


Featured News