Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पड़ोसी से कहासुनी के दौरान चली गोली, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 03:09:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: sanavvr ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 03:09:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेडा में शुक्रवार रात एक मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब पड़ोसी से कहासुनी के दौरान चली गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेडा में शुक्रवार रात एक मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब पड़ोसी से कहासुनी के दौरान चली गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जयपाल शुक्रवार रात अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पड़ोसी से विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इसी दौरान जयपाल की लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई, जो उसे ही लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद देवबंद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पड़ोसियों के बीच हुए विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित सभी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव नन्हेडा में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।