Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 523 युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 04/11/2026 11:42:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 04/11/2026 11:42:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और मोती लाल पीजी कॉलेज, सैदपुर के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र सैदपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और मोती लाल पीजी कॉलेज, सैदपुर के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र सैदपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने विभाग की ओर से संचालित रोजगार योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बताया कि आगामी 5 नवंबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र जखनिया में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया ने युवाओं को रोजगार से जुड़ी जानकारी देते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने, आउटसोर्सिंग पोर्टल और विदेशों में भर्ती के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल को पहचानने और बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब युवा अपनी कार्यक्षमता को पहचानकर नए अवसरों को अपनाने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने चयनित युवाओं को मंच से ऑफर लेटर वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस रोजगार मेले में 1300 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 523 युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर दिए गए।

Related News

 उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में न्यायालय की पैरवी में लापरवाही पर एसपी सख्त, उपनिरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश

उत्तराखंड: गंगोलीहाट महाविद्यालय में 15वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी, विधायक और सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध

उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले संतकबीरनगर में डीएम-एसपी की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में दो घटे में मिलीं लापता मासूम बच्चियां, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

मध्य प्रदेश: मिड-डे मील खाने के बाद 20 से अधिक बच्चे हुए बीमार, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले गाजीपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 69 किलो खराब मिठाई और पनीर कराया गया नष्ट


Featured News