Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एक ही मंच पर आमने-सामने आए विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन वर्मा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ravi Kumar (MP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 01:00:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ravi Kumar (MP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 01:00:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भगवान देवनारायण की छठ के पावन पर्व पर सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में भक्ति के साथ-साथ तीखा राजनीतिक पारा भी देखने को मिला। सेकली, भीलखेड़ी, गुराड़िया सुरदास और

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भगवान देवनारायण की छठ के पावन पर्व पर सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में भक्ति के साथ-साथ तीखा राजनीतिक पारा भी देखने को मिला। सेकली, भीलखेड़ी, गुराड़िया सुरदास और सेडू गांवों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा एक ही मंच पर नजर आए। भगवान देवनारायण के दर्शन और पूजा-अर्चना के बीच दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे पर जमकर राजनीतिक बाण चलाए। भीलखेड़ी (गागरनिया) में नवनिर्मित टीन शेड के लोकार्पण के दौरान विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने आक्रामक अंदाज में पूर्व विधायक पर निशाना साधा। विधायक डॉ. राजेश सोनकर का सीधा हमला: 3 बनाम 40 साल का हिसाब: "झूठ और फरेब की राजनीति करने वाले सुन लें! जो 40 साल की सेवा का दावा करते हैं, वे अपने काम का हिसाब लाएं। हम अपने 3 साल का हिसाब रख रहे हैं।


विकास कार्यों का दावा: उन्होंने कहा कि पहले विकास के नाम पर मामूली बजट मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार ने हाल ही में 40 गांवों के लिए 15-15 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा का पलटवार दावे पर सवाल: सज्जन सिंह वर्मा ने भरे मंच से गागरनिया के पुराने पक्के निर्माण का श्रेय लेते हुए कहा कि यह निर्माण उनके कार्यकाल में हुआ है। राजनीतिक तल्खी के बावजूद उन्होंने परिपक्वता दिखाते हुए गागरनिया में टीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये मंजूर करने पर विधायक सोनकर का धन्यवाद भी किया। आयोजन की खास झलकियांभव्य स्वागत: चारों गांवों में ग्रामीणों ने ढोल-धमाकों के साथ दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। साझा मंच संचालन: भाजपा कार्यकर्ता मनोहर सिंह कराड़ा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुकम सिंह गुर्जर ने संयुक्त रूप से मंच का संचालन किया। आभार व्यक्त: कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष माखन सिंह गुर्जर ने सभी ग्रामीणों का आभार जताया। भगवान देवनारायण की छठ पर नेताओं के इस सीधे मुकाबले और बयानों के तीर पूरे सोनकच्छ क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।