-
☰
उत्तर प्रदेश: धामपुर तहसील में धनगर समाज के उत्पीड़न पर राष्ट्रीय समाज पार्टी का आक्रोश, 7 दिन में समाधान न होने पर धरने की चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र हरी प्रताप सिंह धनगर के नेतृत्व में आज धामपुर तहसील के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में धामपुर तहसील प्रशासन द्वारा धनगर समाज के जाति
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र हरी प्रताप सिंह धनगर के नेतृत्व में आज धामपुर तहसील के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में धामपुर तहसील प्रशासन द्वारा धनगर समाज के जाति प्रमाण पत्रों को जानबूझकर लंबित रखने और निरस्त करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष गजेन्द्र हरी प्रताप सिंह धनगर ने कहा कि धामपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में धनगर समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन यहाँ के राजस्व अधिकारी (लेखपाल और कानूनगो) शासन के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "धामपुर के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है, प्रमाण पत्र न होने के कारण वे न तो सेना की भर्ती में शामिल हो पा रहे हैं और न ही शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ ले पा रहे हैं।
विज्ञप्ति के मुख्य बिंदु तहसीलदार को अल्टीमेटम: जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि धामपुर तहसील में लंबित आवेदन 7 दिनों के भीतर निस्तारित नहीं हुए, तो तहसील परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भ्ष्टाचार का आरोप: बैठक में आरोप लगाया गया कि कुछ कर्मचारी प्रमाण पत्र के नाम पर समाज के गरीब लोगों को परेशान कर रहे हैं।
धामपुर इकाई का गठन: संगठन को मजबूत करने के लिए धामपुर क्षेत्र के सक्रिय युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस मौके पर धामपुर तहसील अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारी और धनगर समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर