-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: TSCT हैंसर बाजार ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित, दिग्विजय नाथ पाण्डेय बने IT सेल प्रभारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: । Teachers Self Care Team (TSCT) उत्तर प्रदेश के ब्लॉक हैंसर बाज़ार की नई कार्यकारिणी का गठन सम्मान समारोह के बीच किया गया। नवगठित टीम को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं
विस्तार
उत्तर प्रदेश: । Teachers Self Care Team (TSCT) उत्तर प्रदेश के ब्लॉक हैंसर बाज़ार की नई कार्यकारिणी का गठन सम्मान समारोह के बीच किया गया। नवगठित टीम को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं डिजिटल रूप से मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में दिग्विजय नाथ पाण्डेय को ब्लॉक IT सेल प्रभारी तथा शमशाद अहमद को ब्लॉक संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर TSCT के जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार एवं जिला सह संयोजक राकेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि IT सेल के गठन से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से संगठन की गतिविधियों की जानकारी समय पर मिल सकेगी। साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक भी संगठन से आसानी से जुड़ सकेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि TSCT का मूल मंत्र "आज का सहयोग, कल का सहारा" है। इसी भावना के साथ संगठन जरूरतमंद शिक्षक एवं कर्मचारी परिवारों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराता है। वक्ताओं ने बताया कि TSCT उत्तर प्रदेश की स्थापना 26 जुलाई 2020 को हुई थी। स्थापना के बाद से संगठन 556 से अधिक दिवंगत शिक्षक एवं कर्मचारी परिवारों को सहायता प्रदान कर चुका है तथा ₹247 करोड़ से अधिक की प्रत्यक्ष सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। कार्यक्रम के अंत में नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए विश्वास जताया गया कि हैंसर बाज़ार ब्लॉक की नई टीम संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान करेगी।
उत्तर प्रदेश: दादी को कांवर पर बैठाकर हरियाणा की ओर निकले शिवभक्त, आस्था और सेवा की अनोखी मिसाल
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण
मध्य प्रदेश: ग्वालियर को मिला देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹10,000 करोड़ निवेश का दावा
गुजरात: हाई टेंशन बिजली लाइन के विरोध में किसानों की रैली, चार गुना मुआवजे की मांग
