Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 04:07:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 04:07:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कस्बा मगहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कस्बा मगहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया और वहां मौजूद सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। साथ ही आमजन से संवाद कर उन्हें जागरूक करते

 हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी प्रेरित किया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।