Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महिला को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 05:25:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 05:25:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में थाना सोनहा पर दिनांक 10 फरवरी 2026 को मु0अ0सं0 26/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में थाना सोनहा पुलिस टीम ने दिनांक 14 अप्रैल 2026 को करीब 1:35 बजे चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास से अभियुक्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय बस्ती भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण। 

अभिषेक पुत्र जैसराम, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी परसोंहिया पाण्डेय, थाना सोनहा, जनपद बस्ती। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयशंकर पाण्डेय सहित कांस्टेबल अजय कुमार, राजेन्सी वर्मा एवं महिला कांस्टेबल मंजू यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।