-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कस्बा मगहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कस्बा मगहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया और वहां मौजूद सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। साथ ही आमजन से संवाद कर उन्हें जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी प्रेरित किया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में गेहूं की फसल में आग, तीन एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश: गोवध निवारण अधिनियम में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा
उत्तर प्रदेश: महिला को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
राजस्थान: फुलिया कलां में सेन जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज
