Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Rajendra , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 04:04:23 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Rajendra ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 04:04:23 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: दलित अधिकार केंद्र के मुख्य कार्यकारी एडवोकेट हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा दलित सामाजिक न्याय एवं मानव अधिकारों की क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए दिनांक 11 अप्रैल 2026 को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: दलित अधिकार केंद्र के मुख्य कार्यकारी एडवोकेट हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा दलित सामाजिक न्याय एवं मानव अधिकारों की क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए दिनांक 11 अप्रैल 2026 को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टरेट की मानद उपाधि मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ पी सी यादव वह मुख्य अतिथि डॉक्टर  राजेंद्र सोनी द्वारा यह उपाधि दी गई 
इस अवसर पर आंध्र प्रदेश असम राजस्थान हिमाचल प्रदेश नेपाल हरियाणा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश गुजरात बिहार आदि राज्यों के प्रतिनिधियों ने इस विषय समझ में भाग लिया। 
 
जब दलित अधिकार केंद्र के मुख्य कार्यकारी एडवोकेट हेमंत मीमरोठ को यह सम्मान दिया जा रहा था तब हजारों की संख्या में बैठे बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट के बीच में यह सम्मान दिया गया सम्मान देते समय  तालिया की गड़गड़ाहट के बीच में सम्मानित किया गया इस अवसर पर दलित अधिकार केंद्र के निदेशक एडवोकेट सतीश कुमार भी मौजूद रहे दलित अधिकार केंद्र के मुख्य कार्यकारी हेमंत मीमरोठ को डॉक्टरेट की मानत उपाधि मिलने से प्रदेश के दलित समुदाय सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है।