Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में गेहूं की फसल में आग, तीन एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 05:28:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 05:28:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील क्षेत्र के मनकरा गांव में मंगलवार को गेहूं के खेत में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में गांव निवासी हरीश गंगवार, सत्यवीर गंगवार, जसवंत गंगवार और फूलचंद गंगवार की तीन ए

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील क्षेत्र के मनकरा गांव में मंगलवार को गेहूं के खेत में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में गांव निवासी हरीश गंगवार, सत्यवीर गंगवार, जसवंत गंगवार और फूलचंद गंगवार की तीन एकड़ पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से फैली। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोका और काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। 

इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।  प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के कई अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे।