Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 03/04/2026 03:46:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 03/04/2026 03:46:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड पर खुले नाले में गिरकर हरदोई के यात्री तौहीद की दुखद मृत्यु के बाद अब नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड पर खुले नाले में गिरकर हरदोई के यात्री तौहीद की दुखद मृत्यु के बाद अब नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है। शहर के करीब 400 किलोमीटर लंबे नालों को ढकने के लिए 500 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। बड़ा एक्शन प्लान शहर के सभी छोटे-बड़े (400 किमी) नालों को फेज वाइज ढका जाएगा। तत्काल सुरक्षा गहरे नालों के पास बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। नाले का स्लैब खुला छोड़ने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। सुभाषनगर में शुरुआत: साढ़े तीन करोड़ की लागत से बड़े नाले को ढकने का टेंडर फाइनल। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि यह एक बेहद दुखद हादसा था। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पूरे शहर के नालों का एस्टीमेट तैयार कर उन्हें कवर किया जाएगा। तौहीद की मौत के मामले में अपर नगर आयुक्त स्तर पर जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।