Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: इंडिगो फ्लाइट 6E-185 में यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 31/03/2026 02:16:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 31/03/2026 02:16:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-185 में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने लैंडिंग से कुछ मिनट पहले विमान का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-185 में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने लैंडिंग से कुछ मिनट पहले विमान का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश की। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले मोहम्मद अदनान नामक इस यात्री की हरकत ने न केवल अन्य यात्रियों को डरा दिया, बल्कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग को भी खतरे में डाल दिया। अधिकारियों के अनुसार, सफर शुरू होने के महज 15 मिनट बाद ही अदनान ने पहली बार दरवाजे के साथ छेड़छाड़ की थी, लेकिन तब चालक दल की चेतावनी के बाद उसने इसे गलती बताया और शांत हो गया।

असली ड्रामा रात करीब 10:20 बजे शुरू हुआ, जब विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने ही वाला था। विमान जमीन से महज 500 फीट की ऊंचाई पर था, तभी अदनान ने दोबारा इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया। चालक दल की सतर्कता और पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। पायलट ने तुरंत लैंडिंग के प्रयास को टालते हुए 'गो-अराउंड' (विमान को दोबारा हवा में ले जाना) किया और अंततः रात 10:35 बजे सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की। इस दौरान विमान में सवार यात्री काफी सहम गए थे और उन्होंने सुरक्षित लैंडिंग के लिए क्रू का आभार व्यक्त किया।

विमान उतरते ही प्रोटोकॉल के तहत अदनान को एयरलाइन सुरक्षा कर्मियों और सीआईएसएफ (CISF) के हवाले कर दिया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा कि उस पर 'भूत का साया' था और उसे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया। हालांकि, बाद में पुलिस स्टेशन में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह गोवा में छुट्टियां बिताकर लौट रहा था और उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस हैंडल को वह खींच रहा था, वह इमरजेंसी एग्जिट का था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके परिवार को मऊ से वाराणसी बुलाया गया है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।