Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अवैध अतिक्रमण तोड़कर 28 लाख की सीसी रोड निर्माण की राह की गई साफ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 13/03/2026 02:49:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 13/03/2026 02:49:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत द्वारा कस्बे की मेन रोड से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक 28 लाख रुपए की लागत से  प्रस्तावित सीसी रोड डालने में बांधा पड़ रहे अवैध निर्माण को नगर पंचायत ने बुलडोजर चलवा कर तोड़वा दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत द्वारा कस्बे की मेन रोड से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक 28 लाख रुपए की लागत से  प्रस्तावित सीसी रोड डालने में बांधा पड़ रहे अवैध निर्माण को नगर पंचायत ने बुलडोजर चलवा कर तोड़वा दिया। नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि कस्बे की मेन बाजार से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक (सड़क) सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा उस जगह पर दोनों ओर मकान मालिकों और दुकानदारों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था, उन लोगों को नोटिस देने के बाद भी खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुधवार को दोपहर में नगर पंचायत कर्मियों ने रोड पर किया गया (अवैध कब्जा) अतिक्रमण बुलडोजर से हटा दिया।  चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि नगर के मोहल्ला अंसारी, कपड़ा बाजार कुम्हारों वाले चौक तक सभासदों के प्रस्ताव पर नगर पंचायत के द्वारा 28 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड डालना प्रस्तावित किया गया है।

 

रोड के दोनों ओर बने  मकान मालिकों और दुकानदारों ने अपने घर के सामने आगे तक स्लिप और पैड़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। रोड स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत ने करीब करीब 15 दिन पहले सभी अतिक्रमण कारियों से खुद पैड़ी और सिल्प तोड़ने का नोटिस दिया था। साथ ही तीन दिन पहले माइक से अलाउंस भी कराया था। इसके बाबजूद लोगो ने अपने घर के सामने अतिक्रमण नहीं हटाया।जिस कारण बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने रोड के दोनों घरों के सामने मौजूद सिल्प और पैड़ी जेसीबी मशीन से तोड़ दी।  रोड के चौड़ी करण के कारण किसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध नहीं किया। इस दौरान चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद हुसैन उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन, सभासद जाकिर हुसैन एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।