-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा सामाजिक सेवा के तहत दो अलग-अलग जनहित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा सामाजिक सेवा के तहत दो अलग-अलग जनहित कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल 3100 के मंडल अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के आह्वान पर क्लब सदस्यों ने पुलिस विभाग के कर्मियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए छतरियों का वितरण किया। क्लब के सदस्य कोतवाली खुर्जा सहित विभिन्न मार्गों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उन्हें छतरियां भेंट कीं। इस दौरान अंकुर अग्रवाल, तन्मय गुप्ता, अनिल बठला, आकाश जैन, दीपांशु बंसल, रोहित अग्रवाल एवं प्रेम प्रकाश अरोरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा निर्जला एकादशी के अवसर पर रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा पुरानी तहसील रोड स्थित प्रॉन्प्ट कंप्यूटर कार्यालय पर मीठे शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस सेवा कार्य में हजारों लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। कार्यक्रम में संयोजक अमित तायल, अशोक गुलाटी, प्रवीण कुमार शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, दीपांशु बंसल, रोहित अग्रवाल, रोहित सिंघल, मनीष बंसल, प्रवीण मित्तल एवं प्रेम प्रकाश अरोरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
