-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में स्काउट मास्टर-गाइड कैप्टन प्रशिक्षण आयोजित, 50 विद्यालयों के शिक्षक हुए शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रादेशिक मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार के निर्देशन एवं *जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम बुद्ध नगर श्री चंद्रशेखर* के मार्गदर्शन में आज *द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सीबीएसई विद्यालयों के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रादेशिक मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार के निर्देशन एवं *जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम बुद्ध नगर श्री चंद्रशेखर* के मार्गदर्शन में आज *द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सीबीएसई विद्यालयों के *स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन बिगिनर्स कोर्स* का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के लगभग 50 विद्यालयों* के स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र शास्त्री, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर (एनसीआर) रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित कुमार* (सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, मेरठ एवं सहारनपुर मंडल), डॉ. राकेश कुमार राठी* (जिला मुख्य आयुक्त), पुष्पेंद्र सिंह (जिला सचिव), विजेंद्र कुमार* (जिला आयुक्त स्काउट), *सुश्री देवकी (जिला आयुक्त गाइड), ज्योति राय* (प्रधानाचार्य, द राम यूनिवर्सल स्कूल), राहुल मित्तल (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), र खान (जिला प्रशिक्षण सलाहकार स्काउट), ललित* (जिला प्रशिक्षण सलाहकार स्काउट) तथा *श्रीमती प्रीति सिंह* (जिला प्रशिक्षण सलाहकार गाइड) उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टनों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के उद्देश्य, सिद्धांत, प्रतिज्ञा, नियम, प्रगतिशील प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड गतिविधियों के प्रभावी संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन *श्रीमती साधना सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड)* द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में *ओंकार वंश* एवं *मनमोहन (स्काउट)* का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन की सफलता में *प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति राय, **डायरेक्टर डॉ. जय कुमार सिंह* तथा *गाइड कैप्टन श्रीमती करुणा सिंह* का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने स्काउट-गाइड आंदोलन को विद्यालयों में और अधिक सशक्त बनाने तथा अधिकाधिक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश: दादी को कांवर पर बैठाकर हरियाणा की ओर निकले शिवभक्त, आस्था और सेवा की अनोखी मिसाल
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण
मध्य प्रदेश: ग्वालियर को मिला देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹10,000 करोड़ निवेश का दावा
गुजरात: हाई टेंशन बिजली लाइन के विरोध में किसानों की रैली, चार गुना मुआवजे की मांग
उत्तर प्रदेश: TSCT हैंसर बाजार ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित, दिग्विजय नाथ पाण्डेय बने IT सेल प्रभारी
