-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (बीजेएमटीयू) ने वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नितिन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (बीजेएमटीयू) ने वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नितिन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल की संस्तुति पर रविवार को उनका नियुक्ति पत्र जारी किया। साथ ही, उन्होंने बच्चन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय महासचिव नितिन सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि जितेन्द्र बच्चन अपने लंबे पत्रकारिता अनुभव, समर्पण और कुशल नेतृत्व के बल पर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा श्रमिकों के हितों की आवाज को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि जितेन्द्र बच्चन वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति पर बीजेएमटीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए जितेन्द्र बच्चन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल एवं राष्ट्रीय महासचिव नितिन सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। वहीं, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि जितेन्द्र बच्चन पत्रकारिता एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से मजदूरों, मजलूमों, गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बुलंद करते रहेंगे तथा उनके अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
