-
☰
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर सरनाम सिंह यादव ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि महासचिव पद पर राजेश अवस्थी ने करीबी मुकाबले में बाजी मारी है। शाहजहांपुर की सेंट्रलएसोसिएशन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर सरनाम सिंह यादव ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि महासचिव पद पर राजेश अवस्थी ने करीबी मुकाबले में बाजी मारी है। शाहजहांपुर की सेंट्रलएसोसिएशन शाहजहांपुर के वार्षिक चुनाव में बृहस्पतिवार देर रात मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। कुल 22 पदों के लिए 58 प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4:30 बजे तक चला, जिसमें 1692 में से 1537 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सरनाम सिंह यादव को 681 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतेंद्र प्रकाश शुक्ला को 528 मत प्राप्त हुए। 153 वोटों के अंतर से सरनाम सिंह यादव ने जीत दर्ज की। महासचिव पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। राजेश उर्फ नंदकिशोर अवस्थी को 500 वोट मिले, जबकि दीपक सक्सेना को 479 मत प्राप्त हुए। मात्र 21 वोटों से राजेश अवस्थी विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामेंद्र कुमार मिश्रा ने 487 मत पाकर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार दीक्षित को 589 वोट मिले और उन्होंने 56 मतों के अंतर से चुनाव जीता। अध्यक्ष सरनाम यादव ने बताया कि यह जीत अधिवक्ताओं के विश्वास की जीत है, हम बार के विकास और अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर मिठाइयां बांटी गईं और जमकर आतिशबाजी की गई। उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। फिलहाल, सेंट्रल बार एसोसिएशन को उसका नया अध्यक्ष और महासचिव मिल चुका है।
उत्तर प्रदेश: कमरे में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिक्षिका, शादी तय होने के बीच उठाया आत्मघाती कदम
उत्तर प्रदेश: भीषण आग के कारण परिवार का घर जलकर राख, समाजसेवी ने पहुंचाई राहत
उत्तराखंड: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भव्य मेला और शिव बारात का किया गया आयोजन
मध्य प्रदेश: सनावद नगर पालिका में 4 माह से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन