Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन ने 101 कन्याओं का पूजन कर कराया सामूहिक सहभोज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anil Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/10/2026 01:37:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anil Kumar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/10/2026 01:37:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन, गोरखपुर के तत्वावधान में आज वनटांगिया क्षेत्र में 101 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन एवं सामूहिक सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन, गोरखपुर के तत्वावधान में आज वनटांगिया क्षेत्र में 101 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन एवं सामूहिक सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान, कन्या पूजन की परंपरा तथा समाज में सेवा, समरसता और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इस आयोजन के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि बेटियों का सम्मान, उनकी सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन की प्रबंधक एवं अधिवक्ता पूजा गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि केवल देवी आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का भी अवसर है। कन्याओं का सम्मान तभी सार्थक होगा, जब हम उनके उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य सेवा और संवेदना के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में गोरखपुर के युवा साथियों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। इनमें डॉ. श्यामली जायसवाल, श्री रेवती रमण राय, श्री दिव्यांश दुबे, श्री अभिनव तिवारी, श्री नितिन उपाध्याय एवं श्री संतोष यादव का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। संस्था ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सामाजिक कार्यों में सहभागिता समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ सेवा और समर्पण की भावना को भी मजबूत करती है।