Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक, 30 मई को पत्रकारिता दिवस समारोह की तैयारी तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 18/05/2026 04:22:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 18/05/2026 04:22:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिंचाई डाक बंगले पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिंचाई डाक बंगले पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने की। बैठक में आगामी 30 मई को संपूर्णानंद टाउन हॉल में आयोजित होने वाले पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में जिले के 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सम्मेलन के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति या संस्था से आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाएगा। संगठन के सदस्य स्वयं बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।  इस दौरान महामंत्री महेंद्र कुमार सहित संदीप अवस्थी, हरीश गुप्ता, हनीफ सिद्दीकी, कृष्णा शर्मा, नदीम सिद्दीकी, रविन्द्र प्रताप सिंह, यूपी मिश्रा, मनोज सिंह, मनोज वर्मा, दिव्यांश सिंह, उमेश श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राकेश चौहान, पंकज सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, सरदार जिंदर सिंह, संजय सिंह, बजरंग त्रिपाठी, आर सी पांडे समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने सभी का आभार जताया।