Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर बांसी पुलिस ने दो वांछित चोर किए गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 11/03/2026 01:27:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 11/03/2026 01:27:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बांसी सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर एसएसपी डा0 अभिषेक के आदेश के अक्षरसह अनुपालन में क्रियाशील बांसी थाना कोतवाली के प्र 0नि0/ कोतवाल मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज चोरी से सम्बंधित वांछित 2अभियुक्तों को चोरी के माल व हजारों नगदी बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बांसी सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर एसएसपी डा0 अभिषेक के आदेश के अक्षरसह अनुपालन में क्रियाशील बांसी थाना कोतवाली के प्र 0नि0/ कोतवाल मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज चोरी से सम्बंधित वांछित 2अभियुक्तों को चोरी के माल व हजारों नगदी बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने उक्त शातिर चोर वांछित अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने न सिर्फ  अपनी सफलता का प्रमाण प्रस्तुत किया, अपितु पुलिस की आलोचना करने वाले आलोचकों के  जुबान‌ पर ताला जड़ दिया , एसएसपी डा0 अभिषेक महाजन व एएसपी प्रशांत कु0 प्रसाद व  क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के आदेश/ पर्यवेक्षण तथा निर्देशन मे दायित्वों के प्रति अग्रणी भूमिका निभाते हुए क्रियाशील प्र 0नि0 मृत्युंजय पाठक के अगुवाई में पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी /कार्यवाही किया।

 

पुलिस के अनुसार गत मंगलवार थाना बांसी कोतवाली पुलिस ने बांसी राप्ती नदी पुल के निकट बने पिंक बूथ के पास से मनोज उर्फ रोशन‌ पुत्र राम प्रकाश निवासी रदिलापुर व शनि चौधरी पुत्र कोदई प्रसाद निवासी तेजगढ़ थाना कोतवाली बांसी -जनपद सिद्धार्थनगर को आखिर कार गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बांसी /डुमरियागंज/ ढेवरूआ थाने में कई  गम्भीर धाराओं में दर्ज अपराधिक मुकदमों में वांछित चल  रहे थे, बांसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जाता तलाशी करने पर 2 चोरी की बैटरी 1 डीपीआर लोहे का सब्बल पेचकस पिलास तथा 12,400 नगदी बरामद की  बरामदगी की गई,जो कि को0 मृत्युंजय पाठक के अगुवाई में पुलिस टीम की बड़ी सफलता मानी जा रही है, उक्त गिरफ्तारी/कार्यवाही में उ0नि0 राजेन्द्र सिंह यादव,राम प्रताप सिंह मुख्य आरक्षी दद्दन यादव योगेंद्र यादव सुरेंद्र यादव आरक्षी आशुतोष सिंह, रितेश सिंह व एंटी थेफ्ट टीम का उत्कृष्ट सराहनीय कार्य योगदान रहा।