-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तरबगंज में एसपी विनीत जायसवाल ने किया उद्घाटन, हरित भारत और स्वच्छ ऊर्जा अभियान को मिली नई गति
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा के तत्वावधान में रविवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय तरबगंज, गोंडा परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र एवं “कर्तव्य वाटिका” का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा के तत्वावधान में रविवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय तरबगंज, गोंडा परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र एवं “कर्तव्य वाटिका” का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 101 औषधीय एवं फलदार पौधों का पौध-रोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा तथा हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हो रहा है। इस अवसर पर जनपद गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल (भारतीय पुलिस सेवा) ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपने कर-कमलों से सौर ऊर्जा संयंत्र एवं कर्तव्य वाटिका का उद्घाटन किया। समारोह में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने जनपद गोंडा की पुलिस टीम के अदम्य साहस, उत्कृष्ट जनसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करते हुए “सलाम खाकी: कर्तव्य और सुरक्षा को नमन” संदेश के माध्यम से पुलिस विभाग के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्य अतिथि श्री विनीत जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सौर ऊर्जा आज आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बन चुकी है और औषधीय एवं फलदार वृक्षों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की इस अभिनव पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे पर्यावरण एवं समाज हित में अत्यंत अनुकरणीय कदम बताया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौर ऊर्जा विस्तार, हरित भारत अभियान तथा व्यापक वृक्षारोपण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और उसे धरातल पर सशक्त रूप से लागू करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बैंक की यह पहल प्रधानमंत्री के स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के विजन को नई गति प्रदान करती है। कार्यक्रम में देवव्रत गुप्ता (मुख्य प्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा अमदही), डॉ उमेश्वर प्रभात सिंह (क्षेत्राधिकारी, तरबगंज), प्रदीप कुमार सिँह एस डी एम तरबगंज, राजकुमार द्विवेदी (क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, गोंडा), अजीत कुमार रजक(प्रांतीय पुलिस सेवा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी) तथा राधे श्याम राय(प्रांतीय पुलिस सेवा, अपर पुलिस अधीक्षक) सहित बैंक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा समाज में हरित चेतना का विस्तार करना रहा। उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल को समाज, पर्यावरण एवं राष्ट्रहित के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की यह सराहनीय पहल न केवल ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि जब संस्थाएँ राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ती हैं, तो विकास और प्रकृति संरक्षण दोनों साथ-साथ संभव हैं।
राजस्थान: दलित परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, जांच दल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
राजस्थान: राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: टी-सीरीज़ की जमीन से कंटेनर हटाने का आरोप, नोएडा पुलिस पर उठे सवाल
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: वन विभाग का सघन गश्त अभियान, ग्रामीणों को वन्यजीव सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सिविल लाइंस के विशाल मेगा मार्ट पार्किंग में आग, दो कारें जलकर हुई खाक
